ब्रिक्स दुनिया की पाँच सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है. ब्रिक्स अंग्रेज़ी के अक्षर B R I C S से बना वो शब्द है, जिसमें हर अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है ये देश हैं ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका। ये वो देश हैं जिनके बारे में कुछ जानकारों का मानना है कि साल 2050 तक वे विनिर्माण उद्योग, सेवाओं और कच्चे माल के प्रमुख सप्लायर यानी आपूर्तिकर्ता हो जाएंगे.जिसमें विश्व जनसंख्या का 41%, विश्व सकल घरेलू उत्पाद का 24% और विश्व व्यापार में 16% हिस्सा शामिल है।
________________________________________________________________________________________________________________________
_______________________________________________________________________________________________________________________
ब्रिक्स की स्थापना कब हुई? ( When was BRICS established?)
जिम ओ'नील एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री हैं, जिन्होंने गोल्डमैन साच्स में काम करते हुए ब्रिक्स की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य ब्राजील, रूस, भारत और चीन को संदर्भित करना था। 2001 में उस समय, ओ'नील का मानना था कि वे ऐसी अर्थव्यवस्था वाले देश हैं जो तेजी से विकसित होंगे और अंततः G7 राष्ट्रों की आर्थिक शक्ति को चुनौती देंगे। वर्ष 2006 में BRIC विदेश मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान इस समूह को औपचारिक रूप दिया गया था।ब्रिक की स्थापना जून 2006 में हुई थी। शुरुआत में इसमें कुल चार देश शामिल थे ब्राजील, भारत, रूस, चीन। जब कि बाद में यानि की 2010 में दक्षिण अफ्रिका भी इस संगठन में शामिल हो गया। जिसके बाद में BRIC समूह का संक्षिप्त नाम बदलकर BRICS कर दिया गया।
BRICS की फुल फॉर्म क्या है?
Brazil, Russia, India, China and South Africa
ब्रिक्स बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है? (Where is the headquarters of BRICS Bank located?)
New Development Bank (NDB),जिसे पहले ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक के नाम से जाना जाता था ब्रिक्स बैंक का मुख्यालय चीन के शंघाई में होगा। 2014 के 6 वा ब्रिक्स सम्मेलन में NDB की स्थापना हुई ।
ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? (Who is the current Chairman of BRICS?)
इसका सम्मेलन हर साल होता है. इसकी मेजबानी हर साल अलग-अलग देशों के द्वारा की जाती है. इस बार सम्मेलन की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को मिली है. दक्षिण अफ्रीका BRICS का अध्यक्ष है और वहां के जोहानिसबर्ग में इस संगठन का 15वां शिखर सम्मेलन हुआ।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सूची (BRICS Summit List)
ब्रिक्स: उद्देश्य (BRICS: purpose)
ब्रिक्स का उद्देश्य अधिक स्थायी, न्यायसंगत और पारस्परिक रूप से लाभकारी विकास के लिये समूह के साथ-
साथ, अलग-अलग देशों के बीच सहयोग को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है।
ब्रिक्स द्वारा प्रत्येक सदस्य की आर्थिक स्थिति और विकास को ध्यान में रखा जाता है ताकि संबंधित देश की
आर्थिक ताकत के आधार पर संबंध बनाए जाएँ और जहाँ तक संभव हो सके प्रतियोगिता से बचा जाए
BRICS:भारत के लिये महत्त्व (BRICS: Importance for India)
भारत आर्थिक मुद्दों पर परामर्श और सहयोग के साथ-साथ सामयिक वैश्विक मुद्दों, जैसे- अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में सुधार आदि के माध्यम से ब्रिक्स की सामूहिक ताकत से लाभान्वित हो सकता है।
15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22-24 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में होना है। इस आयोजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने और उसमें सुधार लाने का सपना देखा है
16 वीं ब्रिक्स सम्मेलन कहां होगा (Where will the 16th BRICS summit be held)
अगले साल यानी 2024 BRICS शिखर सम्मेलन रूसी शहर कज़ान में आयोजित किया जाएगा। अगले साल यानी 2024 में होने वाले BRICS सम्मेलन की मेजबानी को लेकर ब्राजील ने हाथ खड़े कर दिए हैं। क्योंकि उसे एक ही वर्ष में जी20 और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन करना चुनौतीपूर्ण लगता है। और अब रूस 2024 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें